Kanpur News: दुबई में बैठकर देश के विभिन्न राज्यों के लोगों से करीब 1,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले महाठग रवींद्र सोनी और उसके गिरोह के खिलाफ पुलिस ने 9,000 पन्नों की विशाल चार्जशीट तैयार कर ली है। कोतवाली पुलिस द्वारा तैयार इस चार्जशीट में कुल 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दुबई में बैठकर करोड़ों की ठगी करने के आरोपी महाठग रवींद्र सोनी के खिलाफ पुलिस ने नौ हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। इसमें 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में 40 लोगों की गवाही हुई है। इलेक्टट्रानिक साक्ष्य भी पर्याप्त हैं।
विज्ञापन
70 से अधिक बैंक खातों के लेनदेन का ब्योरा तैयार किया गया है। महाठग ने देश के कई राज्यों के लोगों से करीब 1500 करोड़ की ठगी की है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 18 प्राथमिकी भी दर्ज हैं। इन मामलों की जांच एसआईटी कर रही है जल्द ही इनमें ईडी की भी एंट्री हो सकती है। प्रभारी के मुताबिक सभी 13 आरोपियों को लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।