फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 करोड़ की ठगी: आरोपी रविंद्रनाथ सोनी के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल; 360 पन्नों में कैद हैं जालसाजी के सबूत

Thu, 05 Feb 2026 10:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 1500 करोड़ की ठगी के आरोपी रविंद्रनाथ सोनी के खिलाफ कानपुर पुलिस ने 360 पन्नों की पहली चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। पुलिस ने व्हाट्सएप चैट, सीसीटीवी फुटेज और 35 गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ शिकंजा कसा है, जो फिलहाल जेल में बंद है।
विज्ञापन
साइबर ठग रविंद्रनाथ सोनी को लेकर जाते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कई देशों के 700 से अधिक लोगों से लगभग 1500 करोड़ की ठगी के आरोपी रविंद्रनाथ सोनी के खिलाफ बुधवार को पहली चार्जशीट दाखिल हो गई है। कोतवाली पुलिस ने 360 पेज की चार्जशीट में 35 गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज, व्हाट्सएप चैट समेत अन्य दस्तावेजों को शामिल किया है। आरोपी ठगी के मामले में जेल में है। उसकी पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

परेड के नवाब इब्राहिम हाता निवासी अब्दुल करीम ने कोतवाली में 42.29 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर कराई थी। उनके मामले में कोतवाली पुलिस दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रविंद्रनाथ सोनी की तलाश कर रही थी। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम को गया था। पुलिस ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी से दुबई में ठगी के अन्य मामले सामने आ गए। आरोपी ने कई निवेश के नाम पर कई लोगों से ठगी की थी। भारत ही नहीं कई देशों के लोगों ने ईमेल कर पुलिस को शिकायतें भेजीं।

Trending Videos
विज्ञापन

कागजी दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्रस्तुत किए
कई लोगों ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से आकर मुलाकात की। पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी का गठन किया। जांच में कई अहम खुलासे सामने आए। एक के बाद एक करके आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने 24 एफआईआर दर्ज कीं। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि रविंद्रनाथ सोनी के खिलाफ 360 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है। कागजी दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें