फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भारी बारिश से कठुआ-माधोपुर ट्रैक प्रभावित, जम्मू जाने वाली 38 ट्रेनें आज निरस्त, पढ़ें पूरी डिटेल

Fri, 29 Aug 2025 11:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जम्मू में भारी बारिश और बादल फटने के कारण रेलवे ट्रैक प्रभावित है। इसके चलते आज 38 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं, जिनमें कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भारी बारिश और बादल फटने की वजह से जम्मू के कठुआ और पंजाब के माधोपुर तक रेलवे ट्रैक प्रभावित हुआ है। इस वजह से रेलवे ने इस रूट से होकर चलने वाली 38 ट्रेनों को 29 अगस्त को निरस्त किया है। इनमें से कुछ कानपुर सेंट्रल होकर गुजरती हैं। उत्तर-मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि 29 अगस्त को ट्रेन नंबर- 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 20433 सूबेदारगंज- श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, 12425 नई दिल्ली-जम्मूतवी राजधानी सहित 38 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इसके अलावा, विभिन्न रूटों से इस ओर जाने वाली दस को आंशिक निरस्त, चार के ठहराव में बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें