फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कमिश्नरेट के 35 थानेदारों सहित 127 इंस्पेक्टरों का गैर जनपद स्थानांतरण, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 25 Nov 2026 11:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कानपुर कमिश्नरेट में तैनात 127 इंस्पेक्टरों का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। यह स्थानांतरण उन अधिकारियों का हुआ है जिन्होंने कानपुर कमिश्नरेट में अपना निर्धारित कार्यकाल पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर कमिश्नरेट में अपना समय पूरा कर चुके 127 इंस्पेक्टर का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया। बुधवार को लखनऊ से डीजीपी कार्यालय से इंस्पेक्टर के तबादले की दो सूची जारी हुईं। पहली सूची में 64 जबकि दूसरी सूची में 63 को गैर जनपद भेजा गया है। उक्त सभी इंस्पेक्टर शहर में तीन वर्ष या इससे अधिक समय पूरा कर चुके हैं। जारी की गई सूची में 35 इंस्पेक्टर थानेदार हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि 141 इंस्पेक्टर की सूची भेजी गई थी जिसमें 127 का ट्रांसफर हुआ है। इसमें 35 इंस्पेक्टर थाने के चार्ज पर हैं जबकि अधिकतर रिजर्व पुलिस लाइन, साइबर सेल, क्राइम ब्रांच, मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों में तैनात हैं।
विज्ञापन


ये थाना प्रभारी भी गए गैरजनपद
बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा, सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र, गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक दुबे, बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज, घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया, फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय, पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट, जाजमऊ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार मिश्रा, नजीराबाद इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी, हरबंश मोहाल इंस्पेक्टर ललित कुमार, कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार, नवाबगंज थाना प्रभारी राजकेशर यादव, चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी, काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम, स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, बजरिया, अरविंद शर्मा, चमनगंज इंस्पेक्टर रिकेश सिंह, बिल्हौर इंस्पेक्टर सुधीर सिंह, अरमापुर राजेंद्रकांत, चौबेपुर दुर्गेश मिश्रा।

इंस्पेक्टर का रिपोर्ट कार्ड बताएगा, थाना चला पाएंगे या नहीं
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने इस बार इंस्पेक्टर के ट्रांसफर के साथ उनका रिपोर्ट कार्ड भी संबंधित जनपदों को भेजा है। इसमें बताया गया है कि कौन सा इंस्पेक्टर थाना चलाने लायक है। किसने थाना प्रभारी रहते हुए क्या किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें