फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा में डूबा 12 साल का किशोर, डर के मारे भागे साथियों ने छिपाया सच, 24 घंटे बाद मिला शव, परिजन बेहाल

Thu, 19 Mar 2026 12:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ में 12 वर्षीय आहिल की गंगा में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद डरे हुए साथी घर भाग आए और सच छिपाया, जिसके कारण किशोर को समय पर मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के मनोहर नगर में एक मासूम की मौत और उसके साथियों की चुप्पी ने हड़कंप मचा दिया। दरअसल, मोहम्मद आहिल (12) बुधवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ गंगा किनारे नहाने गया था, जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद डरे हुए साथी मौके से भाग निकले और परिजनों को भनक तक नहीं लगने दी।

विज्ञापन

देर शाम जब आहिल घर नहीं लौटा, तो मां हिना ने दोस्तों के घर जाकर पूछताछ की, लेकिन वहां भी सच छिपाया गया। गुरुवार को परिजनों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर एक किशोर ने आहिल के डूबने की बात कबूल की। सूचना पर पहुंची जाजमऊ पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया।

विज्ञापन





समय पर बता देते, तो शायद आहिल आज जिंदा होता

आहिल की मौसी नौरीन ने बताया कि वह दोपहर में दोस्त को कपड़े देने के बहाने निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों किशोरों से पूछताछ शुरू कर दी है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, उनका कहना है कि यदि साथी समय पर बता देते तो शायद आहिल आज जिंदा होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें