फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिंदकी बस हादसे में घायल 12 छात्राएं, दो शिक्षिकाएं हैलट में भर्ती, एक छात्रा की मौत

Wed, 22 Jan 2025 12:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फतेहपुर बस हादसा में 16 लोग घायल हो गए। जिसमें 12 छात्राएं, दो शिक्षिकाएं हैलट में भर्ती हैं। एक छात्रा की मौत हो गई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
बिंदकी बस हादसे में घायल छात्राएं हैलट में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिंदकी बस हादसे के 16 घायल हैलट इमरजेंसी लाए गए। इनमें 13 इंटर की छात्राएं रही हैं। छात्रा नसरा फातिमा (17) पुत्री शकील अहमद की रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीरेंद्र कुमार की छाती और सिर में चोट आई है। नाजुक हालत में उसे आईसीयू में रखा गया है। इसके अलावा दो शिक्षिकाओं को घायल अवस्था में इमरजेंसी में भर्ती किया गया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि 15 घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर 12.20 बजे बस हादसे की घायल छात्राओं को हैलट इमरजेंसी लाया गया। उस समय प्राचार्य डॉ. काला और अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह राउंड पर रहे हैं। जैसे ही घायल पहुंचे उन्हें ट्राईएज एरिया में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया। डॉ. काला ने बताया कि पहले 10 बच्चियां लाई गईं। उसके कुछ देर बाद बाकी छह घायल आए, उनमें एक छात्रा की पहले ही मौत हो चुकी थी। मौके पर वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. फहीम अंसारी, डॉ. सौरभ सक्सेना, सीनियर सर्जन डॉ. जीडी यादव, डॉ. विकास कटियार समेत विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची।

पांच छात्राओं के पैर में फ्रैक्चर और अन्य चोटें रहीं है। डॉ. काला ने इमरजेंसी में हर घायल की स्थिति देखी। एक छात्रा को आक्सीजन पर रखा गया है। बेड पर ही उसका अल्ट्रासाउंड किया गया। कुछ छात्राओं को हल्की चोटें रही हैं। उनकी मरहम पट्टी कर दी गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। एक घायल को अधिक चोट रही है, उसे आईसीयू में है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम मौके पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैलट में भर्ती घायल छात्राएं
- लक्ष्मी (17) पुत्री राजेश
- प्रियंका (18) पुत्री शिवेंद्र सोनकर
- अर्चना देवी (17) पुत्री विनोद
- राधिका (17) पुत्री शिवमोल सिंह
- मुस्कान (17) पुत्री राजेश
- अनामिका (18) पुत्री दिनेश सोनकर
- सृष्टि (17) पुत्री राजकुमार अवस्थी
- सानिया (17) पुत्री असलम
- खुशबू (17) पुत्री वसी अहमद
- अनन्या (17) पुत्री मनोज
- रागिनी (17) संतोष कुमार
- हिफ्जा (17) पुत्री सगीर
- नसरा फातिमा (17) पुत्री शकील अहमद (मृत हालत में अस्पताल पहुंची)
- प्रियंका पांडेय (38) पुत्री यशी पांडेय (शिक्षिका)
- मोनिका सिंह (42) पत्नी पीयूष भूषण सिंह
- वीरेंद्र (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी)

बस में 56 बच्चे थे, दो शिक्षिकाएं और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें