फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कांशीराम अस्पताल में जल्द शुरू होंगे 12 प्राइवेट वार्ड, 500 रुपये देना होगा शुल्क, ये होंगी सुविधाएं

Sat, 17 Jan 2026 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी नितेश मिश्र, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कांशीराम अस्पताल में मात्र 500 रुपये में एसी और किचन सुविधा वाले प्राइवेट वार्ड शुरू होने जा रहे हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्ग को सस्ती दरों पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
कांशीराम अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों को अब प्राइवेट वार्ड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल्द ही प्राइवेट वार्ड की सुविधा शुरू हो जाएगी। 12 वार्ड बनकर तैयार हो चुके है। इसमें पेंटिंग का भी कार्य हो गया है। घाटमपुर, बिधनू, नौबस्ता, जाजमऊ, रामादेवी समेत आदि हाईवे पर होने वाले हादसों के घायलों को कांशीराम अस्पताल लाया जाता है। बड़े पैमाने रोगी यहां इलाज कराने आते हैं।

विज्ञापन

अभी तक अस्पताल में प्राइवेट वार्ड की सुविधा नहीं है। इसको देखते हुए अस्पताल के सीएमएस ने प्राइवेट वार्ड के निर्माण के संबंध में शासन को पत्र लिखा था। शासन से अनुमति मिलने के बाद प्राइवेट वार्ड बनवा दिए गए हैं। एक वार्ड का प्रतिदिन का किराया 500 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा ओटी और दवाओं का भुगतान अलग से करना है। हालांकि शुल्क अभी निर्धारित नहीं है। प्राइवेट वार्ड में मरीज के बेड के अलावा, उनके तीमारदार के लिए एक डबल बेड होगा।

विज्ञापन

सांसद निधि से 25 लाख रुपये देने की बात कही
इसके अलावा चादर, कंबल, अलमारी, सोफा, कुर्सी व बाथरूम की सुविधा होगी। एक किचन होगा। सभी वार्डों में एसी होंगे। सीएमएस डॉ. नवीन चंद्र ने गुरुवार को सांसद रमेश अवस्थी से मिलकर प्राइवेट वार्ड के शुरू करने की मांग की थी। सांसद ने सांसद निधि से 25 लाख रुपये देने की बात कही है। सीएमएस ने बताया कि वह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्राइवेट वार्डों का शुभारंभ करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें