फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी के सामने 110 शिकायतें आईं, 11 का हुआ निस्तारण

Sat, 04 Oct 2025 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साहब... भूमाफिया ने नजूल की जमीन पर कब्जा कर गेस्ट हाउस बना दिया। केडीए से मानचित्र के स्वीकृति भी नहीं ली। मंधना के प्रेम सागर अवस्थी ने बताया कि बग्दौधी बांगर की आराजी संख्या 901 पर कुछ ग्रामीण कुआं और मंदिर की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। ये शिकायतें सिविल लाइंस स्थित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी के सामने आईं। सबसे ज्यादा राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें आयीं। इस दाैरान आईं 110 शिकायतों में से 11 का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन


समाधान दिवस में कर्मचारी संगठन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद परवेज आलम ने शहर के स्कूल परिसर और शौचालयों की प्रतिदिन सफाई करने की गुहार लगाई। सचेंडी गांव के रहने वाले शिवम ने घर के पास सुअर पालन से हो रहीं बीमारियों की शिकायत की। ग्वालटोली से आईं रामवती ने पारिवारिक लाभ न मिलने की शिकायत की। परमट निवासी दिनेश चंद्र ने आय प्रमाणपत्र न बन पाने की शिकायत की। इस पर डीएम ने तुंरत आय प्रमाणपत्र जारी करा दिया। बाकरगंज निवासी नीता का नया राशन कार्ड बना। मंधना निवासी सौम्या गौतम के आधार कार्ड में जन्मतिथि तत्काल संशोधित कराई गई।

इन विभागों की आईं शिकायतें
राजस्व विभाग की 39, पुलिस 22, डूडा की आठ, नगर निगम की आठ, केडीए की आठ, डीएसओ की चार, बीएसए की तीन, जलकल की दो, सीडीओ कार्यालय, डीपीआरओ, सीएमओ, बीडीओ, एलडीएम, समाजकल्याण, एसडीएसटी विभाग की एक-एक शिकायत आई।
विज्ञापन


60 महिलाओं को मिला वरासत और दिव्यांग प्रमाणपत्र
महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति 5.0 के तहत शनिवार को मर्चेंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर 60 महिलाओं को वरासत, दिव्यांग प्रमाणपत्र और पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि हर महिला को उसका हक़ सम्मानपूर्वक और त्वरित रूप से मिलना चाहिए यही मिशन शक्ति का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें