राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होना है। इसके चलते जिले को 10326 ईवीएम मशीन आवंटित की गई हैं। साथ ही 10326 बीयू (बैलेट यूनिट) और 6027 सीयू (कंट्रोल यूनिट) भी मिली हैं। सभी ईवीएम जल्द जिला मुख्यालय आ जाएंगी। बता दें शहर के 110 वार्डों के लिए पार्षद, दो नगर पालिका परिषद, दो नगर पंचायत पद के लिए चुनाव होना है।