फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सब्जी मंडी की चार दुकानों में लगी आग, लाखों का माल जला

Thu, 15 Sep 2022 12:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
दुकानों में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में कोतवाली के निकट सब्जी मण्डी में बुधवार देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रुप धारण कर लिया। जिसकी चपेट में एक ही परिवार की तीन दुकानें और एक अन्य दुकान आ गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


लेकिन तब तक दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। दुकानदार मकसूद अली पुत्र शेर अली ने बताया कि वह फल और सब्जियों का व्यापार करते हैं। कल रात जब सब्जी मंडी में आग लगी तो उसमें उनकी दुकान का पूरा सामान जलकर राख गया है।

अब उनके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा यह चिंता का विषय है। दुकानदार स्वामी दीन ने बताया कि उनके परिवार की तीन दुकानें थीं। दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। आग में पूरा सामान जलकर खाक हो चुका है, अब उनके परिवार का क्या होगा ये समझ में नही आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें