फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गोल्डन बाबा से मांगी सोने की 10% रंगदारी, फोन पर मिली परिवार को खत्म करने की धमकी, एफआईआर दर्ज

Tue, 22 Sep 2026 03:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर मनोज कुमार सिंह उर्फ गोल्डन गिरी बाबा से फोन पर सोने की 10 फीसदी रंगदारी मांगी गई है। अज्ञात सिरफिरे ने रंगदारी न देने पर गोल्डन बाबा और उनके परिवार की हत्या की खौफनाक धमकी दी है।

 

विज्ञापन
रावतपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के काकादेव निवासी महामंडलेश्वर मनोज कुमार सिंह उर्फ गोल्डन गिरी बाबा से फोन पर सोने की 10 फीसदी रंगदारी मांगी गई। रकम देने से इनकार करने पर फोन करने वाले ने उन्हें और उनके परिवार के किसी सदस्य को जान से मारने की धमकी दी। महामंडलेश्वर की तहरीर पर रावतपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महामंडलेश्वर ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर की दोपहर करीब 1:29 बजे उनके मोबाइल पर एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वह जो सोना पहने हैं, उसका 10 फीसदी उसे देना होगा। उन्होंने रंगदारी देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि फोन करने वाले ने कहा कि रुपये नहीं दिए, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

विज्ञापन

आरोपी तक पहुंचने में जुटी है पुलिस
परिवार के किसी सदस्य को भी हत्या की धमकी दी गई और गंभीर नुकसान पहुंचाने की बात कही गई। धमकी भरे फोन के बाद महामंडलेश्वर और उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने पुलिस को बताया कि धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की कॉल हिस्ट्री, स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य सुरक्षित हैं। उन्होंने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के साथ परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पुलिस ठीक मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर आरोपी तक पहुंचने में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें