फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.58 करोड़ ठगे, एफआईआर

Sat, 19 Apr 2025 08:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.58 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ितों ने कोर्ट में गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी में जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग के लिए एक कंपनी खोली। फिर शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक दर्जन लोगों से 1.58 करोड़ रुपये का निवेश कराया। इसके बाद कंपनी बंद कर फरार हो गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित थाने पहुंचे। सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद चकेरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम निवासी राजेश कुमार उत्तम ने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात जाजमऊ निवासी जितेन्द्र कुमार और घाऊखेड़ा निवासी अमरपाल से हुई। दोनों ने खुद को शेयर ट्रेडिंग कंपनी का संचालक बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। राजेश समेत एक दर्जन लोगों ने शेयर मार्केट में 1.58 करोड़ रुपये लगा दिए। काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें न तो मुनाफा मिला, न ही मूलधन ही प्राप्त हुआ। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने सितंबर 2023 में थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर तक गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ितों ने साक्ष्यों के साथ कोर्ट में शरण ली। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

ये भी हुए ठगी के शिकार
अखिलेश दीक्षित, अरुण कुमार त्रिवेदी, रामनारायण, नागेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार, पवन कुमार दीक्षित, सर्वेश सिंह सिसोदिया, मदनचन्द्र शुक्ला, दिनेश चन्द्र पाल, मोहम्मद सैफ और दीपक मिश्रा। पीड़ित राजेश कुमार उत्तम ने बताया कि जालसाजों ने उनके अलावा कई अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें