फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शराब ठेके की दीवार तोड़कर 1.40 लाख की चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Sep 2025 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शराब ठेके में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

परेड चौराहे पर स्थित कंपोजिट शराब ठेके की दीवार तोड़कर चोरों ने अंदर रखे गल्ले से 1.40 लाख रुपये की नकदी पार कर दी। ठेके के मैनेजर नेहरूनगर निवासी सुगंध जायसवाल ने पुलिस को बताया कि के अनुसार 22 सितंबर की रात करीब एक बजे दुकान का सेल्समैन विनीत जायसवाल रोज की तरह खाना खाने गया था। करीब दो बजे दुकान पर लौटा तो गल्ले से उस दिन की बिक्री के 1.40 लाख रुपये चोरी हो चुके थे।

विज्ञापन


गोदाम में जाकर देखा तो करीब ढाई फीट की दीवार टूटी मिली। सेल्समैन विनीत जायसवाल ने उन्हें सूचना दी। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात व्यक्ति नजर आया है। ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ के अनुसार तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें