चकेरी थानाक्षेत्र में साइबर ठग ने बैंककर्मी बनकर एक युवक को फोन किया। खाते में एक इंटरनेशनल पेमेंट अपडेट की बात कहकर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही दो बार में उसके खाते से 92 हजार रुपये कट गए। साथ ही क्रेडिट कार्ड से 44 हजार रुपये कीमत के दो फोन खरीद लिए।
कोयलानगर के स्वर्ण जयंती विहार निवासी राजेश तिवारी के अनुसार बीते 31 मई की शाम पांच बजे उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी और अपना नाम मनीष बताया। शातिर ने उनसे 21 हजार की एक इंटरनेशनल पेमेंट अपडेट होने की बात कही। इसको हटाने के लिए एक लिंक भेजने की बात कहकर खाते से पैसे कटने की बात कही। इस पर उन्होंने व्हाॅट्सएप पर आए लिंक को क्लिक कर दिया। तभी उनके खाते से दो बार में 92 हजार रुपये की क्रेडिट कार्ड से ठगों ने शॉपिंग कर ली।