फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत काॅलोनी दिलाने के नाम पर 1.25 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 06 Sep 2026 10:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कल्याणपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कॉलोनी आवंटित कराने का झांसा देकर महिला समेत पांच लोगों से 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। बारासिरोही निवासी आशीष वर्मा और शुक्लागंज निवासी राहुल वर्मा पर रकम लेने, फर्जी आवंटन सूची और बैंक की रसीदें देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


कल्याणपुर के साहबनगर निवासी आकांक्षा सैनी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आशीष वर्मा और राहुल वर्मा ने उन्हें और उनके परिचित प्रीति सैनी, अभय, कामिनी अवस्थी और सपना को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कॉलोनी आवंटित कराने का भरोसा दिया था। बैंक में पांच-पांच हजार रुपये जमा कराने के नाम पर पांच लोगों से कुल 25 हजार रुपये लिए।

अन्य खर्चों के नाम पर प्रति कॉलोनी 20 हजार रुपये के हिसाब से एक लाख रुपये और लिए गए। कुल 1.25 लाख रुपये लिए गए। काफी समय बाद भी कब्जा नहीं मिलने पर जांच की गई तो आवंटन सूची और बैंक की जमा रसीदें फर्जी पाई गईं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें