कानपुर में नारी और मजबूत हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार एक लाख 19 हजार 158 महिला वोटर बढ़ी हैं। 2012 में यह संख्या 13 लाख 90 हजार 740 थी और अब यह 15 लाख नौ हजार 898 पहुंच गई है।
विज्ञापन
कॉलेजों में अभियान चलाकर छात्राओं को वोटर बनाया
डेमो
दो महीने चले पुनरीक्षण अभियान में चुनाव आयोग का महिला और यूथ वोटर बढ़ाने पर जोर था। इसके लिए जिला प्रशासन ने कॉलेजों में अभियान चलाकर छात्राओं को वोटर बनवाया था। बीएलओ ने महिलाओं से भी फार्म भरवाए थे।
इसी का नतीजा रहा कि महिला वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा महिला वोटर महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम एलए ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं वोट डालें, इसके लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।