फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरप्रांत से लौटे 125 श्रमिकों बसों से भेजा घर

विज्ञापन
फोटो-एक्सप्रेस वे के सौरिख-सकरावा बार्डर पर श्रमिकों से बात करते डीएम राकेश कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह।nn - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फोटो-13 संवाद न्यूज एजेंसी कन्नौज। गैरप्रांतो से लौटे हर व्यक्ति की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। सभी को सुरक्षित संसाधनों से उन्हें घर पहुंचाया जाएगा। बाहर से बाइक और साइकिल से आने वालो को बार्डर पर रोक उनकी बाइक और साइकिल चौकी में सुरक्षित जमा कर ली जाए। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भोजन की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित वाहनों से घर भेंजे। यह निर्देश डीएम राकेश कुमार मिश्रा व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से सौरिख-सकरावा बार्डर स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करते हुए दिए। कहा कि डीसीएम, ट्रक, बाइक, साइकिल और पैदल जा रहे लोगो को रोका। इसमें उन्होंने बिहार प्रांत के 90 और वाराणसी के 35 लोगों को अलग- अलग बस से भेजा। उन्होंने सभी बस चालकों को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति से अवैध वसूली ना की जाए।उन्हें भोजन और पानी कराने के बाद सुरक्षित ले जाया जाए। उन्होंने बाहर से आने वाले पैदल यात्रियों को एकत्रित कर क्रिस्तु ज्योति एकेडमी में थर्मल स्क्रीनिंग करने को कहा। उन्होंने गर्मी को देखते हुए दूर की यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति को एक्सप्रेस वे पर न चलने दें। उनके वाहनों को सुरक्षित रूप से चौकी में व्यवस्थित रूप से रखने की व्यवस्था करें।मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें