कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के धींगपुर गांव में क्षुब्ध होकर युवक ने कमरे में फंदा लगाकर लिया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने इलाज के 100 शैया अस्पताल छिबरामऊ में भर्ती कराया, पर वहां मौत हो गई। धींगपुर निवासी सुमित कुमार (23) बुधवार को बिल्हौर के चाचूपुर निवासी मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए मां गंगादेवी उर्फ प्रेमवती और पिता रामदास के साथ गया था।
वहां से गुरुवार सुबह आठ बजे लौटा। इसके बाद मकान के कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने फंदे पर लटके देखा तो आनन-फानन उतारा और 100 शैया अस्पताल छिबरामऊ लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुमित गुड़गांव में सब्जी बेचने का काम करता था। एक साल पहले आरती से उसकी शादी हुई थी। आरती गर्भवती है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि 100 शैया अस्पताल छिबरामऊ सूचना मिली है। मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा।