फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: अस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर व स्टाफ फरार

Mon, 18 Aug 2025 12:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

अस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवक की जान चली गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिबरामऊ में पुष्पांजलि अस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत हो गई।परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।डॉक्टर तथा स्टाफ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर सीओ सुरेश मलिक, कोतवाल विष्णुकांत तिवारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि 24 वर्षीय रंजीत पुत्र कन्हई सिंह निवासी भोला नगरिया बीमार होने पर 16 अगस्त को पुष्पांजलि अस्पताल में इलाज के लिए आया था।डॉक्टर ने लीवर में पस होने की बात कहकर भर्ती कर लिया था। ऑपरेशन के लिए पचास हजार रुपए मांगे थे। 40 हजार रुपए दे दिए गए थे। 17अगस्त की शाम को ऑपरेशन हुआ जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक रंजीत मजदूरी करता था वह अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। सीओ ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की जानकारी तथा परिजनों की भीड़ एकत्रित होने पर आसपास के कई थानों की फोर्स बुला ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें