मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में स्कूल ड्यूटी करने जा रहे कर्मचारी को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम हाथिन निवासी शमसुद्दीन (50) पुत्र शान अली सीसीए में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर कार्यरत हैं।
मंगलवार को सुबह अपने गांव से आकर साइकिल तालग्राम तिराहे पर खड़ी करके खुबरियापुर रोड स्थित सीसीए पैदल ही जा रहे थे। कांशीराम कॉलोनी के आगे जीटी रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे शमसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सौ शैय्या चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। शमसुद्दीन के तीन पुत्र जमालुद्दीन, समीम, आमिर तथा बेटी नगीना और सबीना व उनकी पत्नी मुकीम बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है।