कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आम व्यापारी की मौत हो गई। हादसा निगम मंडी के पास ओवरब्रिज पर उस समय हुआ, जब आम से लदी पिकअप आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकराई। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, मोनू अपने बहनोई नंद कुमार पुत्र केसन, निवासी तिर्वाघाट, जिला सीतापुर के साथ पिकअप से आम लेकर बिक्री के लिए बेवर (जनपद मैनपुरी) जा रहे थे। जैसे ही उनकी पिकअप निगम मंडी छिबरामऊ ओवरब्रिज के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।