फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: भट्ठा संचालक के यहां 50 लाख की चोरी में मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 11:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: भट्ठा संचालक के यहां 50 लाख की चोरी में मां-बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 38.86 लाख के जेवर और 72 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरसहायगंज में सात फरवरी की रात ईंट भट्ठा संचालक के घर से 50 लाख की चोरी का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मां-बेटे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 38.86 लाख के जेवर व 72 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गुरसहायगंज के मोहल्ला दिलशाद नगर निवासी राम औतार गुप्ता के घर सात फरवरी की रात चोरों ने 50 लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी थी।

विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम को लगाया गया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी की जांच और सर्विलांस की मदद से ग्राम मझपुरवा निवासी गुफरान को चोरी किए गए जेवर व एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गुफरान की निशानदेही पर मां कासिदा बेगम और गांव निवासी जाकिर के पास से भी चोरी के जेवर और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में गुफरान ने पांच जनवरी की रात मोहल्ला किदवई नगर तिराहा निवासी निसार अहमद के घर में चोरी काे अंजाम देने की बात को स्वीकार किया। निसार के घर में हुई चोरी में 143 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए हैं।

पिता के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को देता था अंजाम
एसपी के मुताबिक पूछताछ में गुुफरान ने बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर रामऔतार के घर में चोरी की घटना अंजाम दी थी। जेवर मां कासिदा बेगम और पड़ोसी जाकिर ने छुपा दिए थे। ढाई माह पहले पिता ने पीडब्ल्यूडी तिराहा के पास गली में एक मकान में चोरी की थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए पिता ने 11 फरवरी को हरदोई में दर्ज एक मुकदमे में सरेंडर कर जेल चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें