कन्नौज पुलिस ने डकैत और लूटी गई रकम की बरामद
- फोटो : amar ujala
कानपुर नगर के अरौल में सराफा व्यवसायी के यहां पड़ी डकैती में शामिल दो और बदमाशों को कन्नौज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिश्ते में सगे भाई इन बदमाशों के पास से करीब 35 लाख के सोने-चांदी के जेवर और लूट के रुपयों से खरीदी सफारी गाड़ी बरामद की गई है। दोनों बदमाशों से पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम पुलिस को पता चले हैं।
इसके पहले पुलिस तीन बदमाशों को जेल भेज चुकी है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी विनोद कुमार ने शुक्रवार को सदर कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि कानपुर नगर जिले के अरौल कस्बे में सराफा व्यापारी के घर 14 जून को डकैती पड़ी थी। बदमाशों की लोकेशन जिले में मिलने के कारण सर्विलांस, स्वाट टीम और सदर कोतवाली पुलिस छानबीन में लगी थी।