फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्नौज: गंगा स्नान करने आईं बहनें डूबीं, गोताखोरों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाले शव

Sat, 26 Jun 2021 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के मानीमऊ में शनिवार को मेहंदी घाट पर गंगा स्नान करते समय दो बहनें तेज धार में बह गईं। गोताखोरों ने आधे घंटे मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। तब तक मौत हो चुकी थी। युवती की छह जुलाई को शादी होनी थी। मैनपुरी जिले के मोहन अग्रवाल नगर के सौरभ कुमार साली की शादी में शामिल होने ससुराल आए थे।
विज्ञापन


सौरभ कुमार ने बताया कि ससुराल थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के बेलामऊ सरैया गांव में है। पत्नी पूजा और बच्चे भी साथ थे। सौरभ ससुराल से शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे पत्नी पूजा (25) और साली दिव्या (19) को लेकर घर से निकले। यह मानीमऊ इलाके के मेहंदी घाट पर दोपहर दो बजे निजी वाहन से गंगा स्नान करने पहुंचे।

सौरभ स्नान कर बाहर आ गए। पत्नी पूजा और साली दिव्या देर तक स्नान करती रहीं। अचानक दोनों गहरे पानी में बह गईं। इन्हें डूबता देख पास में स्नान कर रहे लोग शोर मचाने लगे। मौके पर मौजूद गोताखोर गंगा में कूद गए। इन्होंने आधे घंटे में दोनों को बाहर निकाल लिया। चौकी प्रभारी इन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां मृत घोषित कर दिया गया। बेहाल सौरभ ने मौत की जानकारी परिजनों को दी। सौरभ की शादी पूजा के साथ वर्ष 2012 में हुई थी। बेटी वैष्णवी और बेटा राज है। सौरभ ने बताया कि साली दिव्या की शादी छह जुलाई को राजस्थान के निवाहेड़ा चितौड़गढ़ में तय हुई थी। शादी हरदोई शहर के हरदोई गेस्ट हाउस में होनी थी। लड़के वालों ने वहीं गेस्ट हाउस बुक किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें