फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Road Accident: एक्सप्रेसवे पर एक्सेल टूटने से बस पलटी, 20 यात्री घायल…मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Wed, 19 Nov 2025 09:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक्सेल टूटने के कारण प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में बस सवार लगभग 70 यात्रियों में से 20 लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस और यूपीडा की मदद से तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
kannauj road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक्सेल टूटने से बस पलट गई, जिसमें लगभग 70 यात्री सवार थे। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। ठठिया थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे कट नंबर 210 बहसुइया गांव में सामने हुआ।

विज्ञापन

बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे 70 सवारियों को लेकर दिल्ली से गोंडा जा रही प्राइवेट बस न पलट गई। बस पलटने से अफरा तफरी मच गई। वहीं, बस चालक अनित कुमार पुत्र मुन्नू दीक्षित निवासी जनपद गोंडा ने बताया की अचानक चलती बस का गुल्ला टूट गया था।  इससे बस साइड डिवाइडर से टकरा कर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। इससे 20 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

क्रेन की मदद से बस को हटवाया
सूचना मिलने पर तत्काल घायलों को एम्बुलेंस की मदद से  तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि बस मालिक व परिजनों को सूचना दे दी गई है। दूसरी बस ले कर आ रहे हैं। वहीं, घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस आने पर सवारियों को उनके गंतव्य स्थान को भेजा जाएगा। वहीं, क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से बस को हाईवे पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें