फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: निजी स्कूल की शिक्षिका ने फंदा लगाकर दी जान, मामा ने सौतेली मां व भाई-बहन पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Sun, 21 Jul 2024 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: निजी स्कूल की शिक्षिका की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में तालग्राम के भोजापुर गांव में एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम भोजापुर निवासी संजीव कुमार की तालग्राम में बीज, कीटनाशक दवा की दुकान है। उनकी बेटी निकेता (19) स्नातक की पढ़ाई के साथ ऊमरपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं।
विज्ञापन


किसी बात से परेशान होकर शुक्रवार देर शाम कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात परिवार वालों ने शव लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। निकेता की मां सुनीता की 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। एक भाई पारस है। पिता ने दूसरी शादी की थी। सौतेली मां और सौतेले भाई-बहन दूसरे मकान में थे। मामा गिरिजेश ने भांजी निकेता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रशिक्षु सीओ कपूर कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें