http://
एक के पैर में लगी गोली
पुलिस की फायरिंग में राजीव पुत्र हुकुम सिंह निवासी कोटपुरा, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, जनपद इटावा के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से घायल राजीव के अलावा उसके दो साथियों जितेंद्र उर्फ भूरा निवासी करहल, जनपद मैनपुरी और साहिल निवासी जनपद इटावा को गिरफ्तार कर लिया। घायल राजीव को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि घायल सिपाही गजेंद्र सिंह का भी उपचार कराया गया।
ये सामान हुआ बरामद
दोनों अन्य आरोपियों से थाने में पूछताछ की जा रही है। मौके से पुलिस ने एक पल्सर मोटरसाइकिल, अवैध तमंचे तथा कई जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अंतरजनपदीय मोबाइल चोरी गिरोह से जुड़े हैं। इनसे पूर्व में करीब 37 चोरी के मोबाइल, जिनमें 9 आईफोन शामिल हैं, बरामद किए जा चुके हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने हाल ही में जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम तथा अन्य बड़ी रैलियों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों में महंगे मोबाइल चोरी किए थे। तीनों के खिलाफ मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ समेत विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सुरेश मलिक, फॉरेंसिक टीम और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।