फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: नारी शक्ति के अपमान पर छिबरामऊ में आक्रोश, अर्चना पांडेय के नेतृत्व में राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका

Sat, 18 Apr 2026 05:16 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को लेकर विपक्षी दलों के विरोध के खिलाफ जनपद कन्नौज के छिबरामऊ में शनिवार को जोरदार आक्रोश देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया और तालग्राम रोड पर पुतला दहन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया

विज्ञापन

भीड़ को संबोधित करते हुए विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशकों से लंबित महिला आरक्षण बिल को पारित कराकर महिलाओं को उनका हक दिया है, लेकिन विपक्ष की मानसिकता आज भी महिला विरोधी बनी हुई है। उन्होंने कहा, "सदन के भीतर विपक्ष ने जिस तरह का आचरण किया, उसने साफ कर दिया है कि वे नहीं चाहते कि देश की बेटियां नीति निर्धारण में अपनी भूमिका निभाएं। छिबरामऊ की महिलाएं इस अपमान का जवाब आने वाले चुनाव में देंगी।"

कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर नगर क़े तालग्राम रोड होते हुए  कोल्ड स्टोरेज क़े सामने पहुंची।नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान' और 'मोदी जी ने हक दिया, विपक्ष ने विरोध किया' जैसे नारों से पूरा छिबरामऊ गूंज उठा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विपक्ष पर विकास की राह में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
प्रदर्शन और पुतला दहन की सूचना पर स्थानीय पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। विधायक के नेतृत्व में हुए इस बड़े विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और भारी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के हक पर राजनीति बंद नहीं हुई, तो वे गांव-गांव जाकर विपक्ष के असली चेहरे को बेनकाब करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें