फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमातियों ने सुबह चार बजे मांगा खाना, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्वारंटीन वार्ड में रखे गए 11 जमातियों ने सुबह 4 बजे खाना मांगने को हंगामा शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच उन लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

निजामुद्दीन दिल्ली में धार्मिक जलसे से लौटे सहारनपुर और शामली के 11 जमामियों को कन्नौज की मक्का मस्जिद में बाहर के पकड़ा गया। इन सभी को जांच के बाद तिर्वा सीएचसी में क्वारंटीन वार्ड में रखा गया। वह बाहर न निकल सके, इसके लिए बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया। मैटरनिटी विंग मे क्वारंटीन जमातियों ने रविवार की सुबह चार बजे खाना मांगने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जमातियों द्वारा किए जा रहे शोरगुल की सुचना सुरक्षाकर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें समझाबुझाकर मामले को शांत करा दिया। चिकित्सा अधीक्षक डा. अवधेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे क्वांरटीन जमातियों ने खाना मांगने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया था। उन्होंने मौके पर पहुंच उन लोगों से खाना व नाश्ता मिलने का समय बताकर सभी को शांत कराया गया। सुबह आठ बजे सभी जमातियों को खाना खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें