फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से छुए बिजली के तार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। ट्रक से बिजली के झूलते तार छूने से करंट दौड़ गया। चपेट में आकर चालक की मौत हो गई। हेेल्पर झुलस गया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के पैंदापुर गांव निवासी जगजीवन (26) ट्रक चलाता था। दिबियापुर थाना क्षेत्र के औतो गांव का अंकित (20) हेल्पर है। चालक शुक्रवार सुबह ट्रक में उरई से मौरंग लादकर तिर्वा आया था। मौरंग को सतौरा गांव में उतारना था। गांव के अंदर गली के ऊपर से निकले बिजली के झूलते तारों से ट्रक छू गया। करंट की चपेट में आने से चालक और हेल्पर झुलस गए।
ग्रामीणों ने आपूर्ति बंद कराकर झुलसे चालक और हेल्पर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने जगजीवन को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें