फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात के लिए सजी थी सेज: बाथरूम गई थी दुल्हन, वापस आकर देखा कमरे का नजारा तो मचाया शोर, 5 मिनट में ऐसा...

Tue, 30 May 2023 03:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

कन्नौज में सुहागरात के कमरे में दूल्हे ने दुल्हन की चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तालग्राम थाना इलाके के मछरैया गांव में यह घटना हुई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस खुदकुशी की वजह तलाशने में जुटी है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम में सुहागरात के सजे कमरे में दूल्हे ने दुल्हन की चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दूल्हे के आत्महत्या करने से शादी के घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई। 
विज्ञापन


तालग्राम थाना के मछरैया गांव निवासी रामविलास यादव के छोटे पुत्र मनोज यादव (23) की शादी गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के देवीपुर्वा निवासी लालू यादव की पुत्री से तय हुई थी। 26 मई को बरात देवीपुर्वा गई थी। 

शादी की रस्मों के बाद बरात 27 मई को दूल्हा-दुल्हन के साथ घर लौट आई थी। 28 मई मंडल उखाड़ने और कंगन खोलने की रस्म अदायगी की गई। सुहागरात के लिए कमरे को सजाया गया था। रात में 10 बजे दुल्हन को उसकी दो ननदों ने कमरे में पहुंचाया। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद दुल्हन बाथरूम में गई। इस बीच दूल्हे ने दरवाजा बंद कर लिया और पंखा के सहारे दुल्हन की चुनरी से फंदा डाल कर लटक गया। दुल्हन शौचं से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने पर नहीं खुला तो खिड़की से अपने पति को लटकता और तड़पता देखा तो शोर मचाया। 

परिजनों ने गेट तोड़कर फंदे से उतारा और सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी देवेश पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

सुहाग रात में मिलन से पहले ही उजड़ गया सुहाग
दुल्हन के पिता लालू यादव ने बताया कि उसके चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी की पहले शादी कर चुके हैं। दूसरे नंबर की बेटी गोल्डी की शादी 27 मई को धूमधाम और सामर्थ्य अनुसार दहेज के साथ की थी। मंगलवार को चौथी की तैयारी कर रहे थे। 

इससे पहले रविवार रात बेटी का सुहाग उड़ने की खबर मिली। बेटी से मिलने उसकी ससुराल पहुंचे माता-पिता उसका दर्द देख बेहाल हो गए। बेटी को अपने साथ घर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन रिश्तेदारों के समझाने पर बेटी को ससुराल छोड़ मायूस लौट गए। 

पांच मिनट में ऐसा क्या हुआ कि ... 
आखिरी उस पांच मिनट में ऐसा क्या हुआ कि इतना बड़ी घटना हो गई। सिर्फ पांच मिनट पहले ही दुल्हन को उसकी ननदों ने दूल्हा के कमरे में पहुंचाया था। इस दौरान सभी खिलखिला रहे थे। दूल्हा बना मनोज भी कमरे में ही था। दुल्हन को कमरे में छोड़ कर ननदें वापस हो गई थीं। 


 

परिवार के दूसरे सदस्य और रिश्ते नातेदार खाना खाकर सो गए थे। करीब पांच मिनट बाद दुल्हन अपने कमरे से निकली और शौचालय गई। इस बीच दूल्हा ने यह कदम उठा लिया। लोगों के बीच चर्चा है कि इस पांच मिनट में ऐसा क्या हो गया कि दूल्हा ने ऐसा कदम उठाया। 
विज्ञापन

लोगों के बीच अलग-अलग चर्चा हो रही है। इस मौके पर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। बड़े भाई आमोद और पिता के साथ खेती करता था। दो भाई और बहन मंजू, राधा से सबसे छोटा था। बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें