फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: प्रेमी की मदद से सास की गला दबाकर हत्या, शव शौचालय में छिपाया

Wed, 10 Apr 2024 12:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के सकरावा में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को शौचालय में छिपा दिया। सुबह शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सकरावा थाना क्षेत्र के लोह टिकुरिया गांव निवासी सीमा देवी (50) बहू रवीना देवी, नाती अंकुर व अर्पित के साथ रहती थी। बेटा हरगोविंद व सौरभ हरियाणा के गुड़गांव में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। सौरभ की पत्नी नीतू व बेटा आयुष गुडगांव में ही रहते हैं। मैनपुरी के टिकसुरी गांव निवासी शफी मोहम्मद उर्फ सूखा सोमवार की रात हरगोविंद की पत्नी रवीना से मिलने घर आया था। दोनों के बीच नजदीकियां थीं। सीमा देवी सात वर्षीय पौत्र अंकुर के साथ आंगन में लेटी थी।

मंगलवार सुबह पांच बजे रवीना के रोने की आवाज सुन आसपास के लोग सीमा के घर पहुंच गए। घर के शौचालय में सीमा का शव औंधे मुंह पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रवीना के बेटे अंकुर ने बताया कि शफी मोहम्मद रात नौ बजे दीवार कूदकर घर में घुसा था। उसका दादी से झगड़ा हो गया। उसने दादी का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर दोनों पुत्र गांव पहुंच गए। हरिगोविंद ने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी पर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रवीना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

सूचना पर एएसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची
मामले की जानकारी होने पर एएसपी डॉ. संसार सिंह, सौरिख थाना प्रभारी सचिन कुमार सिंह, विशुनगढ़ थाना प्रभारी देवेश पाल के साथ लोह टिकुरिया गांव पहुंच गए। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया।

 

बहन के बेटे के साथ आरोपी ने घर आना जाना किया था शुरू
परिजनों ने बताया कि पिछले कई सालों से बहन के बेटे देवांशु के साथ शफी मोहम्मद उर्फ सूखा का घर में आना-जाना शुरू हुआ था। दोनों अक्सर घर पर आते थे। पिछले दिनों देवांशु सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसके चलते सोमवार को आरोपी अकेले ही रवीना से मिलने उसके घर पहुंचा था। दोनों के बीच नजदीकी होने की चर्चा है।

 
विज्ञापन

दरवाजा टूटा मिलना बना रहस्य
महिला की हत्या के बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों ने जब मकान के अंदर जाकर देखा तो मकान के पीछे कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था। टूटे दरवाजे को देखकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि टूटे हुए दरवाजे की उन्हें जानकारी नहीं है। हर पहलु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें