फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: नाबालिग से दुष्कर्म, शिकायत पर जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 06 Jul 2023 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पति बाहर प्राइवेट नौकरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

विज्ञापन


बुधवार को वह घर के बाहर थी। घर में उसकी 13 वर्षीय पुत्री अकेली थी। उसी दौरान मौका पाकर क्षेत्र के धन्ना पूर्वा गांव निवासी महादेव घर घुस आया और बेटी को अकेला पाकर उसने बुरी नियत से उसे दबोच लिया। विरोध करते हुए बेटी ने शोर मचाना चाह तो आरोपी ने उसका मुंह कपड़े बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद धमकी देने लगा कि शिकायत की तो जान से मार दूंगा।

वह घर लौटी और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता की मां का कहना है जब वह शिकायत करने गई तो आरोपी गालीगलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी श्याम पाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें