फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: धान खरीद में अनियमितता की शिकायत पर मंत्री ने लगाई फटकार

Tue, 10 Feb 2026 07:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: उद्यान एवं कृषि मंत्री स्वतंत्र प्रभारी आलू मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री से किसानों ने शिकायतें कीं। 
विज्ञापन
उद्यान एवं कृषि मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह कन्नौज पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्यान एवं कृषि मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को ठठिया के आलू मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने धान खरीद में अनियमितताओं की शिकायत की। मंत्री निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही मंडी पहुंच गए और किसानों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान किसानों ने मंत्री को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का दबदबा है और वास्तविक किसानों का धान समय पर नहीं खरीदा जा रहा है। एक किसान ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि कई स्थानों पर भूमिहीन लोगों के नाम से फर्जी पंजीकरण कर धान खरीदा गया है। ताकि असली किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अंतिम समय में धान खरीद का लक्ष्य कैसे पूरा हो जाता है जबकि शुरुआती दिनों में केंद्रों पर खरीद न के बराबर होती है।

मंत्री ने मंडी सचिव रघुराज प्रताप सिंह को अनुपस्थित क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीद व्यवस्था में पाई गई खामियों पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाए। इसके अतिरिक्त, मंडी परिसर में 11 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रस्तावित निर्माण कार्य लंबित होने पर भी मंत्री ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने खाली पड़ी जमीन पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने और उसकी रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें