मुठभेड़ में प्रधान पुत्र दीपू और विनोद गिरफ्तार
बुधवार की रात पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरी क्षेत्र के कीरतपुर गांव में दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दीपू उर्फ दीपक और विनोद को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी बोले- आरोपियों से हो रही है पूछताछ
पुलिस ने घायलों जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि देर रात एक पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए है। जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह दोनों अपराधी उस हत्याकांड में शामिल थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
पांच आरोपी मुठभेड़ में हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। 17 जून की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी राकेश और मुकेश को गिरफ्तार किया था। 21 जून की रात मुठभेड़ के बाद आरोपी रामसेवक को गिरफ्तार किया। वहीं, बुधवार की रात पुलिस ने दीपू व विनोद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।