फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पिलाया जहर, छह महीने पहले हुई थी शादी

Sun, 04 Jun 2023 10:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नौज जिले के तिर्वा में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या की कोशिश की। उसे जहरीला पदार्थ पिलाया गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी प्रिया राजपूत ने बताया कि नौ दिसंबर 2022 को ठठिया थाना क्षेत्र के पुरई पुर गांव निवासी रणविजय सिंह के साथ परिजनों ने शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति रणविजय सिंह व सास शकुंतला एक बुलेट व दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर 27 मई 2023 को पति व सास ने मारपीट की। इस दौरान जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे हालात बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने मारपीट की सूचना परिजनों को दे दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीड़िता के परिजनों जब कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। पीड़िता ने तीन जून को एसपी को तहरीर दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ठठिया थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें