टिकट के ऐलान के बाद से भाजपा का खेमा चुनावी तैयारी में जुट गया है। सांसद के स्वागत के लिए जुलूस निकाल कर कार्यकर्ताओं के माध्यम से तैयारी का प्रदर्शन भी किया जा चुका है। इसके उलट भाजपा को चुनौती देने के लिए प्रतिद्वंद्वी पार्टियों की ओर से अभी अपने पत्ते नहीं खोले गए हैं। हालांकि चर्चा यही है कि अगले कुछ दिनों में विपक्ष की ओर से भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा।
बसपा की भूमिका पर सभी की निगाह
कन्नौज में बसपा की भूमिका आम लोगों के साथ ही प्रतिद्वंद्वी सियासी पार्टियों की भी नजर है। बसपा से कौन चुनाव लड़ेगा इसकी तस्वीर भी अभी धुंधली है। समझा जा रहा है कि पार्टी अलग-अलग बिरादरी के उम्मीदवारों पर मंथन कर रही है। वो पिछड़ा वर्ग के मजबूत चेहरे की तलाश में है। इसके अलावा मुस्लिम मतदाताओं के बीच पैठ रखने वाले इस वर्ग के चेहरे पर भी मंथन हो रहा है। पिछले चुनावों में बसपा यहां स्वर्ण और पिछड़ा वर्ग के अलावा मुस्लिम चेहरे पर भी दांव लगा चुकी है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है।