फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: अधिवक्ता के घर लाखों रुपये की चोरी, सोते ही रहे परिवार के लोग…सुबह हुई जानकारी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 May 2025 01:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में एक अधिवक्ता के घर लाखों रुपये की चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
चोरी की जानकारी देता युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में शातिरों ने अधिवक्ता के घर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। घटना के समय घर के सभी लोग सोते ही रहे, तब तक चोरों ने नकदी और जेवर पार कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन

घटना के संबंध में अधिवक्ता भावेश दीक्षित पुत्र ओमप्रकाश दीक्षित हर्ष नगर बहबलपुर ने बताया कि रात में सभी लोग घर पर सोए हुए थे। सुबह उठे, तो देखा कमरे के अंदर सेफ खुली पड़ी थी। उसमें रखा एक हार, चार चूड़ी, दो जोड़ी, झाले, दो लेडीज अंगूठी, दो जेंट्स अंगूठी, एक टीका, एक बिछुआ, जंजीर सभी सोने के।
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
इसी तरह एक जोड़ी पायल, तीन जोड़ी तोड़िया, कधनी आदि चांदी के जेवरात और घर में रखे 10 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद नीचे से दरवाजा खोलकर ऊपर से निकल गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई थी। आसापास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें