फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: कच्छा-बनियान गिरोह ने दो घरों से लाखों लूटे, विरोध करने पर दंपती को डंडे से पीटकर किया लहूलुहान

Wed, 04 Sep 2024 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
स्ता गांव में गृहस्वामी लतीफ से बात करते आईजी जोन जोगिंदर कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज मे कच्छा-बनियान गिरोह ने मंगलवार देर रात दो घरों में धावा बोलकर लाखों की नकदी समेत जेवरात लूट लिए। एक घर में दंपती ने विरोध किया उन्हें डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसओजी समेत चार टीमों को लगाया गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास ठठिया थाना क्षेत्र के बस्ता गांव के बाहर लतीफ अली (55) का घर है।
विज्ञापन


लतीफ अपनी पत्नी रशीदन (48) व बेटी जूली (25) के साथ सो रहे थे। रात करीब 11 बजे कच्छा बनियान पहने छह नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर में घुस आए। इन लोगों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद अलमारी की चाबी लेकर एक लाख रुपये से अधिक के जेवर व 50 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। इसके बाद बदमाशों ने 500 मीटर दूर स्थित फतुआंपुर गांव के बाहर मूंगफली व्यापारी संतोष कुमार (30) के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने घर में सो रहे संतोष, उनकी पत्नी अर्चना (22), मौसी संध्या व मौसेरी बहन पायल को बंधक बना लिया।
 

घर में रखे करीब पांच लाख रुपये से अधिक के जेवर और एक लाख रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर दंपती को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पायल ने किसी तरह घर से बाहर निकल कर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। डकैती की सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ, एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कानपुर जोन के आईजी जोगिंदर कुमार ने भी बुधवार को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। दोनों घरों में बदमाशाें ने करीब सवा घंटे तक लूटपाट की है।

प्रारंभिक जांच में यह घुमंतू जनजाति के लोगों का काम लग रहा है। इसके लिए कन्नौज समेत आसपास के जिलों की नाकाबंदी कर सघन चेकिंग कराई जा रही है। खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है। - जोगिंदर कुमार, आईजी कानपुर जोन
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें