यूपी में कन्नौज जिले के छिबरामऊ पीपल चौराहा स्थित त्रिपाठी जनरल स्टोर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दुकान के बाहर भारी फोर्स तैनात है। आग से लगभग दस लाख के नुकसान की आशंका है।