छिबरामऊ। गाजियाबाद के मोदी नगर में चल रही राष्ट्रीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता के फाइनल में छठवां स्थान प्राप्त किया है। 55 किलो की शालिनी ने 155 किलो वजन उठाकर जिले का नाम रोशन किया है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला बरी निवासी शालिनी फर्रुखाबाद में अपने रिश्तेदार के यहां युवकों को वेटलिफ्टिंग करते देख इस खेल के प्रति वह आकर्षित हुईं। गांव में ही यू-ट्यूब के माध्यम से वेटलिफ्टिंग के गुर सीखने शुरू कर दिए। उसकी लगन को देखते हुए पिता ने बंगलूरू कोचिंग के लिए भेज दिया। कुछ दिनों बाद ही उसकी मेहनत रंग लाई।
साल 2017 में सीनियर पॉवर वेटलिफ्टिंग व 2018 में राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में उसने स्वर्ण पदक हासिल किए। उड़ीसा में हाल में हुई राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीत के साथ परचम फहराया।
वर्तमान में गाजियाबाद के मोदी नगर में खेलो इंडिया के तहत चल रही राष्ट्रीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता के पहले चरण में जीत हासिल की। फाइनल में छठवीं रैंक मिली।