फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: उधारी के पैसों को लेकर सपा नेताओं में मारपीट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पिटाई का वीडियो वायरल

Tue, 22 Jul 2025 05:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: जलालाबाद  में उधारी के पैसों को लेकर समाजवादी पार्टी के दो नेताओं में सदर तहसील में मारपीट हो गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनीकांत यादव की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जगमोहन उर्फ डीएम यादव और उनके भाई लल्ला यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के जलालाबाद विकास खंड के समाजवादी पार्टी के दो नेताओं के बीच उधारी के रुपए को लेकर सदर तहसील ने मारपीट हो गई। इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनीकांत यादव की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। विकास खंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत गढ़िया कछपुरा के मजरा ख़िवराजपुरवा निवासी जगमोहन उर्फ डीएम यादव और उनके छोटे भाई लल्ला यादव दोनों ही समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े हैं। वहीं, रजनीकांत यादव सपा से जलालाबाद ब्लाक से ब्लाक प्रमुख भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

लल्ला यादव के अनुसार समाजवादी पार्टी में एक साथ होने के चलते वर्ष 2013 में उनके दारा रजनीकांत को 6 लाख 62 हजार रुपए उधार दिए गए थे।उनके रुपए मांगने पर अभद्रता की जाती थी।कई बार रुपए मांगने के बाद भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वारा रुपया वापस नहीं लौटाया गया। मंगलवार को लल्ला यादव अपने किसी कार्य से तहसील गए हुए थे, जहां उनकी मुलाकात रजनीकांत यादव से हो गई।लल्ला यादव द्वारा उधारी के रुपए मांगने पर तीखी बहस होने लगी जिसके बाद लल्ला यादव द्वारा रजनीकांत पर थप्पड़ों की बरसात कर दी गई।।इस बीच किसी के द्वारा पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें