फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सांड के हमले से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 20 Sep 2022 02:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के ताहपुर में खेतों की तरफ पैदल जा रहे किसान पर सांड ने हमला कर दिया। इससे किसान की मौत हो गई। ताहपुर गांव निवासी रज्जाक हुसैन (65) खेती करते थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकल कर पैदल खेतों की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन


गांव की गली में सांड ने उन पर हमला कर दिया। तीन चार बार सांड ने उन्हें टक्कर मारी और उठाकर पटक दिया। सींग घुस जाने से पेट फट गया। यह देख आसपास के लोगों ने डंडे लेकर सांड़ को भगाया। आनन-फानन परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत ही गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें