फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: आतिशबाजी गोदाम में विस्फोट, 50 मीटर दूर जा गिरा गेट, थर्राया इलाका

Wed, 09 Apr 2025 10:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: आतिशबाजी गोदाम में विस्फोट से हड़कंप मच गया। किसान ने खेत में लगाई थी आग जो आतिशबाजी गोदाम तक पहुंच गई और विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
गोदाम में होते विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव के बाहर खेतों में बने आतिशबाजी गोदाम में बुधवार शाम को भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट से आसपास का इलाका थर्रा गया। खेतों में मौजूद किसानों ने घटना की सूचना पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड को दी। आग से गोदाम का गेट 50 मीटर दूर जा गिरा। हालांकि किसानों ने पास में ही लगे सबमर्सिबल के पानी से आग बुझाई। तब तक गोदाम के अलावा खेत में रखा एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


नगरिया तालपार में सौरिख के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रामसरन के खेत में पक्की कोठरी बनी हुई है। इसमें नगर के इंदिरा नगर निवासी फजले रसूल और रशीद की आतिशबाजी गोदाम है। गोदाम के बगल में शंकरलाल व सुखलाल का खेत है। शंकरलाल ने गोदाम के पास खेत में खड़ी खरपतवार में आग लगाई थी। शाम साढ़े बजे आग बंद गोदाम तक पहुंच गई और गोदाम में विस्फोट हो गया। विस्फोट के चलते गोदाम धराशायी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीण विस्फोटों की आवाज सुनकर इधर उधर भाग खड़े हुए।

विस्फोटों से निकली चिंगारी ने सुखलाल के खेत में रखे गेहूं के गट्ठरों को भी चपेट में लिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। विस्फोटों के चलते ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने सुखलाल के खेत में लगी सबमर्सिबल को चलवाकर आग बुझानी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद खेतों में लगी आग पर काबू पाया। उसके बाद आतिशबाजी गोदाम में पानी की बौछारों से आग को काबू पाया। इस दौरान सुखलाल का एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, तहसीलदार अवनीश कुमार, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा लेखपाल औरंगजेब भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


एक घंटा तक होते रहे विस्फोट
खेतों में बनी आतिशबाजी गोदाम में लगी आग से गोदाम ढह गई और गोदाम का गेट 50 मीटर दूर जा गिरा। एक घंटा तक पल-पल में विस्फोट होते रहे। इससे ग्रामीण गोदाम के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।

तबाही का तमाशा देखने पहुंची दमकल
शाम साढ़े छह बजे गोदाम में आग लगने के कारण विस्फोट शुरू होते ही ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। सूचना के एक घंटे बाद साढ़े सात बजे फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलवाकर सामूहिक प्रयासों से गोदाम और खेत में लगी आग पर काबू पा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें