फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर इंजीनियर से 3.52 लाख ठगे, साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Jan 2025 06:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर इंजीनियर से 3.52 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर की विवेचना में तथ्य खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर इंजीनियर से ऑनलाइन 3.52 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली छिबरामऊ मोहल्ला सुभाष नगर पश्चिमी बाईपास रोड बंबा रोड निवासी ऋषभ कुमार मिश्रा नोएडा में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। वह नए साल पर घर आए थे। उनके व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर पार्ट टाइम नौकरी की पेशकश की गई।

विज्ञापन


इसमें व्हाट्सएप चैनल का प्रमोशन और टेलीग्राम प्रीपेड का काम करने के लिए बताया गया। इसके लिए मैसेज भेज रहे युवक ने समूह का लिंक भेजा। इसके लिए पांच हजार रुपये फीस जमा कराई गई। इसके बाद दूसरे युवक से बात करने व निर्देशन लेने की बात बताई गई। इसके बाद गुमराह करके तीन बार में 3.52 लाख रुपये ऑनलाइन ठग लिए। इस पर ऋषभ को ठगी का एहसास हुआ। ऋषभ ने साइबर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साइबर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर इंजीनियर के साथ ठगी का रिपोर्ट दर्ज की गई है। सर्विलांस की मदद से पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें