फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: टप्पेबाजी करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली…भर्ती, साथी गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 09:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में टप्पेबाजी और लूट करने वालों बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाश कानपुर देहात जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार रात तीन बजे गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में नदसिया चौराहे पर बदमाशों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को पता चला कि दोनों बदमाश लूट के इरादे से बाइक लेकर जिले में आए हैं। कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे और एसओजी प्रभारी कमल भाटी ने घेराबंदी की।

फायरिंग में बाल-बाल बचे कोतवाल
इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कोतवाल बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश कानपुर देहात जिले के रूरा निवासी बाबू सिंह के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर गया। वहीं, उसके साथी रुस्तम को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

बदमाश लूट के इरादे से आए थे जिले
घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों शातिर बदमाश हैं और लूट के इरादे से जिले में आए थे। इन बदमाशों ने पहले की घटनाएं कबूल की हैं। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें