फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: जिलाधिकारी आवास के सामने बुजुर्ग महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 16 Mar 2026 08:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
लीलावती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति की विभागीय पेंशन के संबंध में पुत्र के साथ बाइक से कोषागार आई महिला घर लौट रही थी। तभी कलक्ट्रेट सड़क स्थित जिलाधिकारी आवास के सामने पीछे आ रही एक तेज रफ्तार कार ने वृद्धा को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर निवासी लीलावती (71) अपने पुत्र अविनाश के साथ बाइक से सोमवार सुबह मृत पति राजाराम की विभागीय पेंशन के सिलसिले में कोषागार आईं थीं। कोषागार में विभागीय दस्तावेज जमा कर वह घर लौट रहीं थीं। जैसे ही वह अपने पुत्र के साथ जिलाधिकारी आवास के सामने पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से पुत्र ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुत्र ने बताया कि पिता राजाराम पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात थे। पिता की 2023 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें