फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: मंदिर की चारदीवारी को छूने के बाद बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

Sat, 03 Jan 2026 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिर्वा क्षेत्र के धारा नगर गांव निवासी मुन्नू सिंह (70) गुरुवार की भोर में चार बजे रोजमर्रा की तरह नींद से उठे। घर के बाहर बने शिव मंदिर के पास पहुंचे और श्रद्धा भाव से मंदिर की चारदीवारी को स्पर्श कर प्रणाम किया। इसके बाद वह घर के अंदर गए और कपड़े पहनने लगे। तभी अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे जमीन पर गिर पड़े। पहली बार गिरने के बाद वे किसी तरह उठ खड़े हुए पर कुछ ही समय के बाद दोबारा गिर पड़े और फिर उठ नहीं सके। आवाज सुनकर उनकी पत्नी मौके पर पहुंची और बेटों को बुलाया। परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों का कहना है कि यदि तिर्वा मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी अस्पताल और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा शुरू हो गई होती तो शायद समय रहते उनका इलाज संभव होता और उनकी जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने कार्डियोलॉजी अस्पताल के वर्षों से बंद पड़े रहने पर नाराजगी जताई है। वहीं, मंदिर की चारदीवारी छूने से लेकर गिरने तक की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों को भावुक कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें