टक्कर लगने से बस में सवार मोतिहारी के थाना फेनहरवा के मनकरवा गांव निवासी मोहम्मद हाफिज पुत्र मोहम्मद हदीस व मधुबनी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी अरविंद तिवारी पुत्र अनूठा जख्मी हो गए। दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर गांव निवासी डीसीएम ड्राइवर कुंदन गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता घायल हो गया। घायलों को यूपीडा के कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान कुंदन व अरविंद की मौत हो गई। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि डीसीएम ड्राइवर ने नींद की झपकी आने से खड़ी बस में टक्कर मार दी। तहरीर मिलने आगे की कार्रवाई की जाएगी।