राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी
उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया। रविवार सुबह सीआरपीएफ जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी और श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके सहायक कमांडेंट विनय कुमार सिंह, विधायक अर्चना पांडेय, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, जीतू तिवारी, मुनीश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय, उप निरीक्षक शिवकिशोर आदि मौजूद रहे।